Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 In Hindi | बेटियों को मिलेगा 74 लाख का लाभ : Best To Way

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 In Hindi

भारत सरकार ने बेटियों को सशक्त और उनके भविष्य को देखते हुए बहुत सी योजनाएं हर क्षेत्र में बनाई है और उन्हें जमीनी स्तर पर लागू भी किया है। उन्हीं में से एक योजना जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना 2023 है। सुकन्या समृद्धि योजना 2023 की जानकारी क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना के पात्र कौन है? सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कितने खाते खोले जा सकते हैं? इन सब की जानकारी आपको अपने इस आर्टिकल में लिखित रूप में देंगे। आप इस आर्टिकल को अंदर जरूर पढ़ें और सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करें।

Overview : Sukanya Samriddhi Yojana 2023 In Hindi

Name Of The PostSukanya Samriddhi Yojana 2023 In Hindi
Name of the YojanaSukanya Samriddhi Yojana
Type of The PostYoajan
Mode of Application ApplyOffline (पोस्ट ऑफिस के द्वारा)
खाता खुलवाने की आयु0 से 10 साल
खाते में जमा करने की न्यूनतम राशि250, 500, 1000 रुपया (हर महीनें)

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 की जानकारी

भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत भारत की बेटीयों को सशक्त और उनके उज्जवल भविष्य को देखते हुए इस योजना का शुभारंभ जनवरी 2015 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था। इस योजना के तहत नवजात बेटी जो तीन महीने से लेकर 10 साल तक है। उनके माता-पिता सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक महिने में एक हजार रुपये और एक साल में अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में 14 वर्ष तक लगातार इस योजना के तहत पैसे को निवेश करना है। उसके बाद जब बेटी की उम्र 18 वर्ष हो जायेगी। तब माता-पिता पैसे निकाल सकते हैं। 21 वर्ष होने पर सारी धन राशि को पाने की हकदार बेटी हो जायेगी। इसमें ब्याज दर की सीमा 8.5% तक है।

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 का उद्देश्य

  • सुकन्या समृद्धि योजना 2023 को लाने का मुख्य उद्देश्य बेटियों के उज्जवल भविष्य को अच्छा बनाना है।
  • जों माता-पिता जो अपनी बेटियों के लिए एक साथ बड़ी रकम को नहीं जोड़ सकते है। उनके लिए इस योजना के तहत थोड़ी-थोड़ी राशि को डालकर लंबे समय तक निवेश करके बाद में अच्छी खासी मोटी रकम कमा सकते हैं।
  • इस योजना के तहत माता-पिता पैसों का इस्तेमाल अपनी बेटी की अच्छी शिक्षा और उसकी शादी के लिए कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने भारत की बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना को लाने का विचार किया था।
Sukanya Samriddhi Yojana 2023 In Hindi
Sukanya Samriddhi Yojana 2023 In Hindi

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के पात्र कौन है?

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पात्र मापदंड निम्नलिखित प्रकार के हैं।

  • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सिर्फ बेटियां ही मुख्य रूप से पात्र होंगी।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लाभ लेने वाले पात्र मुख्य रूप से भारतीय ही होने चाहिए।
  • ऐसे भारतीय जो NRI होंगी वह इस योजना के तहत पात्र नहीं होंगे।
  • ऐसी बेटियां जिनकी आयु 10 वर्ष से कम है। वही इस योजना के तहत पात्र होंगी।

सुकन्या समृद्धि योजना 2033 के तहत कितने खाते खुलवा सकते हैं।

ऐसे अभिभावक जिनको पहली बार एक बेटी हुई है ओर दुसरे बार जुड़वा बेटियां हुई हो तो उस स्थिति में वह तीन खाते खुलवा सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के लिये दस्तावेज

  • बेटी का आधार कार्ड
  • बेटी की पासपोर्ट फोटो
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माता-पिता का पैन कार्ड
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का मोबाइल नंबर

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत अकाउंट खोले जाने वाली प्रक्रिया

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों के लिए इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने की कार्रवाई को उनके अभिभावक निम्नलिखित तारिके से कर सकते है। जिसके बारे में हमने निचे बताया है।

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाना पड़ेगा और वंहा जाकर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आवेदम फार्म भरना होगा।
  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही तरीके से भरना होगा। जैसे की बेटी का नाम, माता-पिता का नाम, पता, जन्मतिथि इत्यादि प्रकार के समस्त जानकारी को सही रूप से आवेदन फॉर्म में भरना होगा।
  • अब आप इस फार्म के साथ सभी दस्तावेजों की कॉपी को अटैच करके जहाँ पर खाता खुलवाना चाहते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत वहां अपने फॉर्म और डाक्यूमेंट्स को जमा करवा दें।
  • सभी प्रोसेस पूरा होने के बाद आपके आवेदन की प्रकिया पूरी हो जाएगी और जल्द ही सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत आपकी बेटी का खाता खुल जायेगा।

Important Link

More Update Join Telegram GroupClick Here
Form DownloadClick Here
Near Post OfficeClick Here
10th, 12th Pass JobClick Here
Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 In Hindi के बारे में हमने लेख में विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की है और हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई इस योजना के बारे में कंप्लीट जानकारी आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी साबित हुई होगी। अगर आपको जानकारी पसंद आई तो आप इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और इस योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का भी इस्तेमाल करना बिल्कुल भी ना भूले।

About RAUSHAN KUMAR

1 thought on “Sukanya Samriddhi Yojana 2023 In Hindi | बेटियों को मिलेगा 74 लाख का लाभ : Best To Way”

Leave a Comment

error: Alert: Content is protected !!