Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Bihar Rojgar Mela 2022 | रोजगार मेला में मिलेगा बेरोजगार को रोजगार – सभी जिलों में : Best To Way

Bihar Rojgar Mela 2022

बिहार राज्य सरकार की तरफ से प्रत्येक वर्ष बेरोजगार या फिर यूं कहें कि रोजगार मेला लगाया जाता है। जिसमें पढ़े-लिखे एवं बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार देने एवं नए-नए व्यवसायियों को शुरू करने के बारे में जानकारियां सिखाई जाती है। और अगर आप जानना चाहते हो। कि Bihar Rojgar Mela 2022 क्या है?, इसके लिए आवेदन कैसे करें एवं बिहार रोजगार मेला कहां कहां पर लगेगा? तो आज आपको हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को शुरू से लेकर अंतिम तक ध्यान से पढ़ना होगा।

बिहार रोजगार मेला 2022 में आप आवेदन कर के वहां पार्टिसिपेट करते हुए अनेकों नई चीजों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हो और इतना ही नहीं अपने लिए रोजगार के साधन भी तलाश सकते हो। कुल मिला जुला कर बेरोजगार व्यक्तियों के लिए बिहार राज्य में लगने वाला यह मेला काफी महत्वपूर्ण और उपयोगी है और इस विषय पर प्रत्येक जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है इसीलिए लेख में दी गई जानकारी को बिल्कुल भी मिस ना करें और लेख को शुरू से लेकर अंतिम तक ध्यान से जरूर पढ़ें

बिहार रोजगार मेला 2022 – Bihar Rojgar Mela 2022

बिहार रोजगार मेला प्रत्येक वर्ष लगाया जाता है और इस मेले में सरकारी एवं गैर सरकारी कंपनियां योग्य एवं अनुभवी लोगों को जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें अपनी तरफ से रोजगार प्रदान करती है और इतना ही नहीं जो लोग खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। 

उन्हें इस मेले में आवश्यक ट्रेनिंग भी प्रदान की जाती है और नई नई चीजों के बारे में काफी कुछ सिखाया जाता है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार राज्य में लगभग 28 अलग-अलग जिलों में इस मेले का आयोजन किया जाएगा और इसकी जानकारी आपको टेबल में मिल जाएगी।

जिला का नामBihar Rojgar Mela 2022 के आयोजन की तिथि
बेतिया15 नवम्बर, 2022
मुजफ्फरपुर16 से लेकर 17 नवम्बर, 2022
वैशाली18 नवम्बर, 2022
सिवान19 नवम्बर, 2022
गोपालगंज21 नवम्बर, 2022
भागलपुर22 से लेकर 23 नवम्बर, 2022
मुंगेर24 से लेकर 25 नवम्बर, 2022
मोतिहारी25 नवम्बर, 2022
औरंगाबाद26 नवम्बर, 2022
सहरसा28 से लेकर 29 नवम्बर, 2022
नालन्दा30 नवम्बर, 2022
नवादा1 दिसम्बर, 2022
डालमिया नगर2 दिसम्बर, 2022
बांका3 दिसम्बर, 2022
अरवल4 दिसम्बर, 2022
जहांनाबादा6 दिसम्बर, 2022
पूर्णिया07 से लेकर 08 दिसम्बर, 2022
जमुई08 दिसम्बर, 2022
बक्सर09 दिसम्बर, 2022
भोजपुर10 दिसम्बर, 2022
कटिहार10 दिसम्बर, 2022
अररिया12 दिसम्बर, 2022
किशनगंज13 दिसम्बर, 2022
छपरा14 दिसम्बर, 2022
लखीसराय16 दिसम्बर, 2022
शेखपुरा17 दिसम्बर, 2022
गया19 से लेकर 20 दिसम्बर, 2022
खगड़िया20 दिसम्बर, 2022

10वीं एवं 12वीं या फिर स्नातक की पढ़ाई कर चुके लोगों को Bihar Rojgar Mela 2022 में पार्टिसिपेट करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अगर आपको इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है हम आपको नीचे इस बारे में और भी विस्तार से जानकारी बताने वाले हैं।

बिहार रोजगार मेला 2022 की विशेषता

चलिए अब हम आप सभी लोगों को बिहार रोजगार मेला की कुछ विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हैं और आप इसके लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक से जरूर पढ़ें एवं समझे।

  • बिहार रोजगार मेला के अंतर्गत बिहार राज्य के शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने का प्रावधान सुनिश्चित है।
  • इस मेले के अंतर्गत शिक्षित व्यक्तियों के शिक्षा के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा।
  • इस मेले के अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं के शिक्षित व्यक्तियों के लिए भी रोजगार उपलब्ध किया गया है।
  • इस मेले को बिहार राज्य में निर्धारित अलग-अलग 28 चुने गए जिलो में लगाए जाने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है।
  • इस मेले में सरकारी एवं गैर सरकारी कंपनियां भी बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करेंगी।
  • प्रत्येक उम्मीदवार बेरोजगार व्यक्ति को अपने आधार पर भी रोजगार ढूंढने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • मेले के अंतर्गत खुद का व्यवसाय शुरू करने वाले इच्छुक व्यक्तियों को भी आवश्यक ट्रेनिंग दी जा सकती है।

Bihar Rojgar Mela 2022 के लिए पात्रता मापदंड

इस मेले में पार्टिसिपेट करने के लिए आपको कुछ पात्रता मापदंड से होकर गुजरना होगा और इसके जानकारी नीचे पॉइंट के माध्यम से आपको समझाई गई है।

  • उम्मीदवार बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच में होनी अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार के पास 10वीं एवं 12वीं का पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
Bihar Rojgar Mela 2022
Bihar Rojgar Mela 2022

Bihar Rojgar Mela 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी

रोजगार मेला में आवेदन करने के दौरान आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है और इसकी जानकारी नीचे हमने पॉइंट के माध्यम से आपको समझाई हुई है।

  • Bihar Rojgar Mela 2022 में पार्टिसिपेट करने वाले उम्मीदवार के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड या फिर कोई भी एक पर्सनल आईडेंटिफिकेशन कार्ड होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार के पास जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • अभ्यार्थी के पास शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र का होना भी अनिवार्य है।
  • आपका दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो लगेगा।
  • इसके अलावा आपका जन्म प्रमाण पत्र भी आवेदन फॉर्म में लगाना पड़ सकता है।
  • अंतिम में आपके पास एक स्थाई मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी का होना जरूरी है।

Bihar Rojgar Mela 2022 में आवेदन कैसे करें

दोस्तों मेले में रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशल पोर्टल जारी किया गया है और आप उस पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हो। इसकी कंपलीट प्रोसेस के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी को पूरा जरूर पढ़ें और सभी स्टेप्स को फॉलो भी करें।

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर जाएं

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर आपको सबसे पहले जाना होगा और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है फिर आपको यहां पर अनेकों ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे।

जॉब सीकर्स के ऑप्शन पर क्लिक करें

यहां पर आपको जॉब सीकर्स का एक ऑप्शन दिखाई देगा और आपको इस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर आपके सामने कई अन्य ऑप्शन भी दिखाई देंगे।

रजिस्ट्रेशन/लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करें

अगर आपने इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पहले से किया है तो आप लॉगइन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना पोर्टल पर लॉगिन कंप्लीट कर लीजिए और अगर आपने अपना रजिस्ट्रेशन ही नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें।

बिहार रोजगार मेला 2022 के ऑप्शन पर क्लिक करें

आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन हो जाने के पश्चात आपको आगे Bihar Rojgar Mela 2022 नामक ऑप्शन या फिर लिंक देखने को मिल जाएगा और आप इस पर क्लिक कर दीजिए।

आवेदन फॉर्म भरे और डॉक्यूमेंट अपलोड करें

आप जैसे ही ऊपर बताया गया प्रोसेस को कंप्लीट कर लोगे वैसे ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आ जाएगा और यहां पर आपको आवेदन फॉर्म दिखाई देगा आपको आवेदन फॉर्म को पूरा ध्यान से पढ़ने के बाद इसे ध्यान से भर देना है और इसके बाद मांगे जा रहे दस्तावेजों को भी आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर देना है।

आवेदन फॉर्म को सबमिट करें

अब अंतिम प्रोसेस में आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के लिए कहा जाएगा और आप वहां पर दिए गए  सबमिट विकल्प पर क्लिक करके अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दीजिए इस प्रकार से आपका Bihar Rojgar Mela 2022 के अंतर्गत आवेदन कंप्लीट हो जाता है।

Important Link

More Update – Join Telegram GroupClick Here
NSC Portal RegistrationClick Here
Official WebsiteClick Here
10th, 12th Pass JobClick Here
Bihar All YojanaClick Here

निष्कर्ष : Bihar Rojgar Mela 2022

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख के माध्यम से आप सभी लोगों को Bihar Rojgar Mela 2022 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रोसेस एवं इस मेले से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक से समझाया हुआ है और हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी और सहायक सिद्ध हुई होगी।

About RAUSHAN KUMAR

Leave a Comment

error: Alert: Content is protected !!