Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 | बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 आवेदन शुरू : Very Useful

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024

बिहार सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के हित में एक छोटी सी पहल की है, जिसे Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana कहा जाता है। इसका संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जा सकती है। लोग जो पिछड़े वर्ग से संबंधित हैं और गरीबी रेखा से ऊपर नहीं हैं, उन्हें सरकार इस योजना के तहत उनकी बेटियों की शादी के लिए 5000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लड़की की आयु 18 से 20 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए लोगों को घर बैठे ही बिहार राज्य की आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस योजना से संबंधित जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवेदन स्थिति कैसे देखें इत्यादि की जानकारी भी आपको उपलब्ध होगी। इसीलिए आप हमारे इस महत्वपूर्ण लेखक को अंत तक अवश्य पड़े।

विभाग का नामसमाज कल्याण विभाग, पटना बिहार
योजना का नामबिहार मुख्यमत्री कन्या विवाह योजना 2024
आर्टिकल का प्रकारयोजना
अनुदान राशिकुल ₹5,000 रुपयो की आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी विवाहित स्त्री के बैंक खाते मे जमा किया जायेगा।
आवेदनऑफलाइन के माध्यम से
Official WebsiteClick Here

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 संक्षिप्त जानकारी 

उन लोगों के लिए जो पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से हैं और जिनके पास बहुत कम आय है, उनके लिए एक योजना है जो बहुत ही मददगार हो सकती है। आजकल की बढ़ती हुई जनसंख्या में, गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण, वे अपने बच्चों का खाना-पीना तक सही से नहीं कर पा रहे हैं, विशेषकर जिनके घर में लड़कियां हैं।

इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने “कन्या विवाह योजना” शुरू की है। इसके तहत, उन लोगों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिनके पास शादी के लिए पैसे नहीं हैं। इस योजना से मिलने वाली राशि को लड़की को चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” के तहत बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए 54,100 रुपए की आर्थिक सहायता भी देने का निर्णय लिया है, ताकि वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के लिए पात्रता 

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में भाग लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  •  आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिए।
  •  विवाह का आयोजन 22 नवंबर, 2007 के बाद किया जाना चाहिए।
  •  परिवार की वार्षिक आय 60,000 रुपये तक होनी चाहिए।
  •  बीपीएल परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  •  विवाहित लड़की की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 का उद्देश्य 

कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ऐसे क्षेत्रों में है, जहाँ लोग जीवन को पुराने रीति-रिवाजों से जोड़ते हैं और लड़कियों को सही मायने में महत्व नहीं देते। इसके फलस्वरूप, वह लड़कियों को शिक्षा नहीं दिलाते और कई बार उनकी पढ़ाई को आर्थिक समस्याओं के कारण बीच में ही छोड़ देते हैं। यहाँ तक कि कुछ स्थानों पर, उन्हें छोड़ा जाना तक पढ़ाई का मुद्दा बन जाता है और उन्हें कम उम्र में ही विवाह कर दिया जाता है।

इस योजना के अलावा, ऐसे लोग भी हैं जो अपनी बेटियों को बोझ मानते हैं और उन्हें जन्म होते ही ठुकरा देते हैं, या फिर आर्थिक समस्याओं के कारण विवाह कराने में असमर्थ रहते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जिससे वे अपनी बेटियों की शादी करने में सक्षम हो सकें। इस योजना का एक और महत्वपूर्ण लक्ष्य है दहेज़ जैसी प्रथाओं को समाप्त करना। यहाँ तक कि लोग इस योजना के माध्यम से इन रीतियों के खिलाफ भी कदम उठा सकें।

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 लाभ  

इस योजना से होने वाले लाभ इस प्रकार हैं:

  • जिन लोगों की आय का स्रोत नहीं है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  •  इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
  •  BPL श्रेणी की लड़कियों को शादी के समय राज्य सरकार 5000 रुपये की राशि प्रदान करेगी।
  •  योजना के माध्यम से दहेज जैसी प्रथाओं पर रोक लगाना इसका मुख्य उद्देश्य है।
  •  योजना की राशि सीधे आवेदक को DBT के माध्यम से मिलेगी।
  •  गरीबी रेखा से नीचे और बहुत ही गरीब परिवारों को यह लाभ मिलेगा।
  •  इस योजना का लाभ सिर्फ परिवार की दो बेटियों को ही मिलेगा।

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड होना चाहिए
  • निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • आय प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • बैंक पासबुक होना चाहिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए
  • फोन नंबर होना चाहिए
Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024
Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:

  •  सबसे पहले, आवेदक को बिहार राज्य की लोक सेवाओं की आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाना है।
  •  वेबसाइट के होम पेज पर नागरिक अनुभाग में जाएं और “पंजीकरण” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  •  अब, “sing up for meripahchaan” पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर, नाम, जन्म तिथि आदि जानकारी भरें। फिर “verify” पर क्लिक करें।
  •  सभी जानकारी की जाँच के बाद, होम पेज पर वापिस आएं और लॉगिन करें। लॉगिन के लिए आपको लॉगिन ID और OTP/पासवर्ड भरना होगा।
  •   लॉगिन करने के बाद, वापिस होम पेज पर जाएं और “समाज कल्याण विभाग” के तहत “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के लिए आवेदन करें।
  •  आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आयु, पति का नाम, पति की आयु, ईमेल ID, स्थायी पता, बैंक विवरण आदि भरें।
  •  सभी जानकारी भरने के बाद, फॉर्म को पुनः पढ़ें और फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद, आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।

More Update Join Telegram GroupClick Here
Join Whatsapp GroupLink-1 | Link-2
Form DownloadClick Here
Official WebsiteClick Here
10th, 12th Pass JobClick Here
Bihar All YojanaClick Here

निष्कर्ष

Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 से संबंधित आप सभी लोगों ने बहुत को जानकारी प्राप्त कर ली है यदि आज का हमारा यह लेख आप सभी लोगों के लिए यूज़फुल साबित होता है तो एक महत्वपूर्ण लेखक को आप सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में यह भी बताने का प्रयास करें कि आप सभी लोगों को हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगती है।

About RAUSHAN KUMAR

Leave a Comment