Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Bihar Khatiyan Kaise Nikale 2024 | बिहार खतियान ऑनलाइन देखे, अपने पुराने जमीन का जानकारी प्राप्त करे : Very Useful

Bihar Khatiyan Kaise Nikale 2024

अगर आप भी अपने पुराने जमीन का खतियान निकालना चाहते है। तो आप बड़े ही आसानी से अपने पुराने जमीन का खतियान को घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से देख सकते है। इस आर्टिकल में हम बिहार खतियान से संबंधित सभी जानकारी को विस्तृत में बताया है। आपको इस आर्टिकल में जमीन से संबंधित सभी जानकारी हम बताने वाले है। जिससे आप अपने जमीन का दस्तावेज के बारे में एवं जमीन का खाता, खेसरा, रकवा एवं चौहद्दी के बारे में आपको कंप्लीट जानकारी प्राप्त कर सकते है।

अपने पुराने जमीन का जानकारी लेने के लिए आपको सबसे पहले खतियान को देखना बहुत जरूरी होता है या फिर जमीनी मामले में जमीन का खतियान होना अति आवश्यक माना जाता है ऐसी स्थिति को देखते हुए आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं केवल आप जमीन के मालिक के नाम से खतियान को चेक कर सकते हैं इसमें जमीन संबंधित जानकारी का पता नहीं रहने पर भी अपने पुराने जमीन का खतियान को देख सकते है आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंतिम तक जरूर पढ़े।

Bihar Khatiyan क्या है?

Bihar Khatiyan एक ऐसा साक्ष्य दस्तावेज है जो आपकी जमीन का जानकारी प्रदान करता है इस खतियान में जमीन मालिक का नाम यानी कि रैयत का नाम एवं खाता खेसरा की जानकारी, रकवा(एकड़, डिसमिल एवं हेक्टर), क्षेत्रफल की जानकारी साथ ही साथ अपने जमीन का चौहद्दी एवं थाना नंबर एवं अन्य जानकारी को भी खतियान पर दर्शाया होता है। यह ऐसा दस्तावेज है जो आपकी जमीन का पूरा जानकारी एक ही जगह से ले सकते हैं आप इस खतियान के माध्यम से किसी भी प्रकार का काम को आसानी से करवा सकते है।

बहुत सारे लोग खतियान को अन्य नाम से भी जानते है। रैयत खतियान, सिकमी खतियान, मुस्त्वाहा खतियान, मुक्त तनाजा खतियान, बिहार सरकार का खतियान, भारत सरकार का खतियान एवं डिजिटल खतियान के नाम से भी प्रसिद्ध है। आप घर बैठे इस खतियान को डाउनलोड कर सकते हैं और अपने जमीन संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते है।

आप सभी को बताना चाहेंगे की बिहार के सभी जिलों के अंतर्गत आने वाले गांव का आप ऑनलाइन के माध्यम से खतियान को देख सकते हैं इस आर्टिकल में हम आपको सरल शब्दों में खतियान को चेक करने का तरीका बताने का प्रयास किए हैं जिसे आप बड़े ही आसानी से बिहार खतियान को चेक कर पाएंगे एवं इससे जुड़े सभी कार्य को कर पाएंगे।

खतियान से रसीद कैसे कटवाए

सबसे पहले आपको बताना चाहेंगे डायरेक्ट खतियान से आप रसीद यानी की मालगुजारी नहीं कटवा सकते हैं रसीद कटवाने के लिए आपको खतियान के माध्यम से अपने जमीन का जमाबंदी करना होगा जो की खाताधारी के नाम से है जमाबंदी होगा। खतियान पर दिए गए सभी जानकारी के द्वारा ही जमाबंदी प्रक्रिया को किया जायेगा। उसके बाद आप अपने जमीन का रसीद कटवा सकते है।

Bihar Khatiyan से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

  • मौज :- मौजा को हम आसान शब्दों में आपको बता दें, की गांव को ही जमीन से रिलेटेड जानकारी में मौज कहा जाता है। इससे आप मौज वह गांव भी कर सकते है।
  • हल्का :- एक से अधिक मौजा को मिलने से हल्का का निर्माण होता है। यानी की आसन भाषा में समझे तो गांव का पंचायत को ही हल्का बोला जाता है।
  • खाता नंबर :- जमीन का खाता नंबर एक प्रकार का ऐसा नंबर होता है। जो जमीन का महत्वपूर्ण नंबर होता है जो की जमीन से संबंधित सभी जानकारी को जानने में आसान कर देता है।
  • खेसरा नंबर :- खेसरा नंबर एक ऐसा विशिष्ट नंबर होता है जो जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे की जमीन का रकवा, जमीन का चौहदी एवं जानकारी को भी दर्शाता है।
  • चौहदी :- इससे आपका जमीन के आस-पास रहने वाले लोगों की जानकरी को दर्शाता है।
  • रकवा :- इससे आपको यह पता चलता है की आपका जमीन कितना क्षेत्रफल है जैसे डिसमिल, एकड़ की जानकारी प्राप्त होता है
  • थाना नंबर :- यह एक ऐसा नंबर होता है जो हर मौज का अलग-अलग होता है जमीन संबंधित जानकारी में इसे हम थाना नंबर के नाम से जानते हैं यानी कि हर गांव का थाना नंबर अलग-अलग होता है।
Bihar Khatiyan Kaise Nikale 2024
Bihar Khatiyan Kaise Nikale 2024

Bihar Khatiyan Kaise Nikale 2024

अगर आप Bihar Khatiyan 2024 को निकालना चाहते है। तो आप इस आर्टिकल में बताया सभी प्रक्रिया को फॉलो करके बड़े ही आसानी से बिहार खतियान को देख सकते है। इस आर्टिकल में बताए गए Bihar Khatiyan देखने का ऑनलाइन प्रक्रिया को आप शुरू से लेकर अंत तक पढ़े जो कंप्लीट स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे बताया गया है।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप में कोई भी वेब ब्राउज़र ओपन करना होगा।
  • उसके बाद सर्च वाले बॉक्स में आपको Land Record Bihar लिखकर सर्च करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने बहुत सारे वेबसाइट खुलकर आ जाएगा।
  • biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi उसका वेबसाइट दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। जो बिहार जमीन से संबंधित जानकारी का ऑफिशियल वेबसाइट रहेगा।
  • इस पेज में आपको अपना खाता देखें का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आप जिस भी जिला का खतियान देखना चाहते है। उसे जिला का चयन करना होगा।
  • जिला का चयन करने के बाद, जिस भी ब्लॉक का जमीन का खतियान देखना चाहते है। उसे ब्लॉक का चयन करें
  • फिर आपसे मौजा की जानकारी देना होगा। जिस भी गांव का जमीन को देखना चाहते है। उसे गांव का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने खतियान को देखने के लिए पांच विकल्प आ जाएंगे। आप किसी भी विकल्प का चयन करके अपने खतियान को देख सकते है।
  • आप अपने मौजा का समस्त खतियान को भी देख सकते है।
  • या फिर खाता संख्या या खेसरा संख्या या फिर खाता धारी के नाम से भी आप अपने खतियान को चेक कर सकते है।
  • ऊपर बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप बड़े ही आसानी से Bihar Khatiyan को ऑनलाइन के माध्यम से देख सकते है।
More Update Join Telegram GroupClick Here
Join Whatsapp GroupLink-1 | Link-2
Follow InstagramClick Here
खतियान देखेClick Here
जमाबंदी पंजी-2 देखेClick Here
Official WebsiteClick Here
10th, 12th Pass JobClick Here
Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष

Bihar Khatiyan Kaise Nikale 2024 इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगों को Bihar Khatiyan से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान किया है। आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी लाभदायक साबित होता है। तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों एवं व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर साझा करें किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर पूछ सकते है।

About RAUSHAN KUMAR

Leave a Comment