Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Vridha Pension EKYC 2023 | वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशनधारी जल्दी करे E-KYC : Best To Way

Vridha Pension EKYC 2023

दोस्तों बिहार सरकार ने बिहार की जनता के लिए बहुत सी प्रकार की योजनाएं चलाई हुई है। जिसमें से आज हम वृद्धा पेंशन योजना के बारे में बात करेंगे। वृद्धा पेंशन योजना वृद्धों को पेंशन के रूप में जीवन जीने के लिए कुछ राशि दी जाती है। हाल ही में बिहार सरकार ने एक गाईडलाइन जारी की है कि जिन लोगों को वृद्धा पेंशन योजना मिल रही है। उनको हर साल EKYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। तो आज हम अपने इस आर्टिकल में वृद्धा पेंशन EKYC 2023 को कैसे करें? इन सब की जानकारी अपने इस आर्टिकल देगें। आप इस आर्टिकल को अंतर जरूर पढ़े।

वृद्धा पेंशन EKYC 2023 की जानकारी

बिहार सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना के तहत जिन लाभार्थियों को पेंशन मिल रही है। उन सब के लिए अब हर साल EKYC करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। क्योंकि राज्य में ऐसे बहुत से लाभार्थी है जिनको वृद्धा पेंशन योजना के तहत पेंशन मिल रही है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। लेकिन अभी तक वृद्धा पेंशन योजना का लाभ ले रहे है। जिससे बिहार सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

इसलिए बिहार सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना के तहत मिल रही पेंशन की के लिए अब हर साल EKYC करवाना जरूरी कर दिया है। इसके लिए बिहार सरकार के कल्याण विभाग ने एक अधिकारीक रूप से गाइडलाइन को जारी किया है। कि वृद्धा पेंशन EKYC 2023 को करवा लें अन्यथा आप की पेंशन बंद कर दी जाएगी।

वृद्धा पेंशन EKYC 2023 का उद्देश्य

बिहार सरकार का वृद्धा पेंशन EKYC करवाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि समय-समय पर पेंशन की अपडेट होती रहे और जिन लाभार्थियों को पेंशन के तहत लाभ मिल रहा है उनको समय पर लाभ मिल सके। ताकि पेंशन का पैसा सीधा उनके खाते में डाला जाए और वह अपने जीवन को सही ढंग से निर्वाह कर सके। इसीलिए बिहार सरकार ने वृद्धा पेंशन EKYC 2023 को हर साल करवाना सबके लिए अनिवार्य कर दिया है। वृद्धा पेंशन के तहत हर महीने बिहार में रह रही वृद्ध लोगों को 400 रुपये की पेंशन दी जाती है।

Vridha Pension EKYC 2023 के लिये जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड संख्या
  • पेंशन से संबंधित जानकारी का विवरण
  • बैंक खाता संख्या
  • वार्ड संख्या
  • चालू मोबाइल नंबर
  • लाभार्थी की बायोमैट्रिक सत्यापन

Vridha Pension EKYC 2023 के लिये पात्रता

  • आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसी दूसरी सरकारी पेंशन का लाभ नहीं ले रहा हो।
  • आवेदक के पास अपना आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
Vridha Pension EKYC 2023
Vridha Pension EKYC 2023

Vridha Pension EKYC 2023 को कैसे करें

वृद्धा पेंशन EKYC 2023 को आप हमारे द्वारा निम्नलिखित तरीके से स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके खुद ही कर सकते हैं। जिसके बारे में हमने निचे बताया है।

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार द्वारा जारी की गयी बिहार सरकार के कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप इसके होम पेज पर आ जाओगे। जहां पर आपको e Labharthi Link 2 (For CSC Login) या फिर e Labharthi Link 3 (For CSC Login) का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसमें से एक लिंक पर क्लीक करना होगा।
  • अब आपको यहां पर लॉगिन का ऑप्शन दिखेगा। जहाँ पर आपको लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने ई लाभार्थी पेंशन ई केवाईसी का ऑप्शन दिखेगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा म।
  • क्लिक करते ही आपको अपने आधार कार्ड संख्या नंबर, अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा और सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपकी पूरी डिटेल्स आ जायेगी। जहाँ आपको Demographic Authentication के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और मांगी गयी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा और Biometric Device का चयन करके Biometric Authentication करना होगा।
  • अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। जहाँ आपको ऑनलाइन के माध्यम से 5 रुपये का पेमेंट करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सब प्रोसेस पूरा होने के बाद आपके वृद्धा पेंशन EKYC 2023 का प्रोसेस पूरा हो जायेगा। आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे की बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करने के बाद यह प्रकिया केवल एक वर्ष के लिये ही मान्य रहेगी। एक वर्ष बाद आपको फिर से वृद्धा पेंशन EKYC करवाना होगा।

Important Link

More Update Join Telegram Group Click Here
E-KYC Elabharthi Click Here
Payment Status Check Click Here
Official Website Click Here
10th, 12th Pass Job Click Here
Sarkari Yojana Click Here

About RAUSHAN KUMAR

Leave a Comment